BHU Administration: बीएचयू प्रशासन का लगाया गंभीर आरोप, बेटे की जगह बेटी देने का मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 11:44 PM IST

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल प्रशासन पर महिला के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसको लेकर परिवार ने जमकर हंगामा भी किया है। परिवार का कहना है कि उनके परिवार की सदस्य को बेटा हुआ था, जबकि बाद में उन्हें बच्ची दे दी गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंगलवार की रात को डिलीवरी हुई थी, तब परिवार को बेटा पैदा होने की दी गई थी जानकारी
  • पेशेंट रिकॉर्ड में भी बच्चे का लिंग 'मेल' लिखा गया था
  • बाद में जब बेड पर नवजात को दिया गया था वह बच्ची निकली

Varanasi Latest News: एक महिला के परिजनों ने बीएचयू अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एमसीएच विंग में भर्ती महिला के परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे को बदल दिया गया है। मंगलवार को जब प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया था तब परिवार को सूचना दी गई की बेटा पैदा हुआ है। पेशेंट रिकॉर्ड में भी बच्चे का लिंग मेल लिखा गया था, लेकिन जब बेड पर नवजात को दिया गया तो वह बच्ची निकली। इसको लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया है।

VARANASI CHILD THEFT

पेशेंट रिकॉर्ड में भी बच्चे का लिंग 'मेल' लिखा गया था

परिजनों ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ से भी मामले में शिकायत की गई है। पहले तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया, फिर रजिस्टर में जहां बच्चे का लिंग मेल लिखा था उसे काटकर फीमेल कर दिया गया। इसके बाद भी परिजन उग्र हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

End of Feed