Varanasi: गर्मी से बचने के लिए मंदिरों में 'समर स्पेशल' तैयारी, ठंडे भोग से लेकर एसी-कूलर का खास इंतजाम

वाराणसी में भीषण गर्मी के चलते मंदिरों में भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में अक्षय तृतीया से ही शिवलिंग पर लगातार जलाभिषेक और फलों के रस से अभिषेक हो रहा है। साथ ही भक्तों के लिए पानी-कूलर की व्यवस्था की गई है।

Varanasi News: वाराणसी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसे देखते हुए काशी के मंदिरों में भक्तों के साथ-साथ भगवान के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ से लेकर बनारस के अन्य मंदिरों में एसी, कूलर, जलाभिषेक और ठंडे भोग की व्यवस्था की गई है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिसर में ठंडे पानी और कूलर के भी इंतजाम किए गए हैं, ताकि गर्मी के बीच आस्था और श्रद्धा में कोई रुकावट न आए।

काशी विश्वनाथ में शुरू हुआ लगातार जलाभिषेक

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया से सावन मास तक श्री काशी विश्वनाथ के विग्रह पर ’कुंवरा’ यानी शावर की स्थापना की है। मंदिर प्रशासन ने बताया कि अक्षय तृतीया से शिवलिंग पर निरंतर जलाभिषेक हो रहा है और इसके साथ ही बाबा का विभिन्न फलों के रस से भी अभिषेक किया जा रहा है।

End of Feed