बाइक को 100 मीटर तक घसीटती रही थार, वाराणसी में दिल दहलाने वाला हादसा; मां-बेटी की दर्दनाक मौत

वाराणसी के मंडुवाडीह इलाके में एक तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक गाड़ी में फंस गई और करीब 100 मीटर तक घसीटती गई। इस हादसे में महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी की मौत हो गई।

Varanasi Accident News: वाराणसी में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी और उसे 100 मीटर तक घसीटा। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और उसकी पांच साल बेटी की मौत हो गई। वहीं महिला का देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद थार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।

Accident

फाइल फोटो

शादी कार्यक्रम से लौटते समय हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा-मोहनसराय सिक्स लेन पर हुआ। बताया जा रहा है कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी सोनी राजभर अपने देवर मनीष राजभर और पांच साल की बेटी के साथ मोढैला गांव में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। रविवार रात करीब 11:30 बजे वे लोग कार्यक्रम से तीनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में भुल्लनपुर के पास तेज रफ्तार थार पीछे से आई, जिसने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

End of Feed