वंदे भारत ट्रेन, रात 10:10 का वो पल, जब इमरजेंसी ब्रेक ने बचा ली सैकड़ों जानें

तिरुवनंतपुरम में रेलवे ट्रैक पर ऑटो रिक्शा दिखने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट ने ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक पर ऑटो लावारिस मिला, उसके चालक को हिरासत में लिया गया है। इस घटना में यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Thiruvananthapuram News: तिरुवनंतपुरम में अकथुमुरी हॉल्ट स्टेशन के पास रेल की पटरी पर एक ऑटो रिक्शा दिखने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मंगलवार रात करीब 10.10 बजे कासरगोड से तिरुवनंतपुरम जाने वाली ट्रेन नंबर 20633 वर्कला-कडाक्कावुर सेक्शन में अकथुमुरी हॉल्ट के पास पहुंच रही थी, तभी लोको पायलट ने देखा कि सड़क से एक वाहन पटरी पर आ गया है। पायलट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ‘इमरजेंसी ब्रेक’ लगाए और तेज रफ्तार ट्रेन को रोक दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

​Vande Bharat

वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो | PTI)

लावारिस हालत में मिला ऑटो-रिक्शा

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऑटो-रिक्शा बिना किसी चालक या यात्री के लावारिस हालत में मिला। रेलवे सुरक्षा बल, इंजीनियरिंग विभाग और स्थानीय पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंचे और ऑटो-रिक्शा को पटरी से हटाया। समाचार चैनलों द्वारा प्रसारित किए गए दृश्यों में एक क्षतिग्रस्त ऑटो-रिक्शा पटरी पर पड़ा हुआ दिख रहा था। पटरी और ट्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ने रात 11.15 बजे अपनी यात्रा फिर से शुरू की।

End of Feed