उत्तरकाशी त्रासदी : आपदाग्रस्त धराली पहुंचे CM पुष्कर धामी, PM ने लिया अपडेट; केंद्र से मिला हर संभव मदद का भरोसा

उत्तरकाशी के धराली स्थित हषिल घाटी में बादल फटने के बाद हुई त्रासदी से प्रभावित इलाके का सीएम धामी ने दौरा कर स्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों से बातचीत की और हर संभव मदद का भरोसा दिया और जल्द ही स्थिति सामान्य होने की बात कही।

उत्तरकाशी : आपदा ग्रस्त धराली (हर्षिल घाटी) में राहत एवं बचाव अभियान में केंद्र के साथ ही राज्य की एजेंसियां भी युद़धस्तर पर जुटी हुई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मौसम की चुनौतियों के बावजूद, आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की है। सीएम ने बचाव और राहत अभियान में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को सीएम सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर धराली क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा और इसके बाद चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।

CM Pushkar Dhami  Dharali Visit

धराली पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके। प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

End of Feed