तबाही के बाद सीएम धामी का बड़ा ऐलान; राहत कार्यों में देंगे अपनी एक माह की सैलरी, रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से आई भीषण तबाही के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक माह का वेतन राहत कोष में दान करने की घोषणा की है। NDRF और SDRF समेत कई एजेंसियां युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। अब तक सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है और प्रभावितों की हर संभव मदद की जा रही है।

Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी के धराली में आई तबाही के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को घोषणा की कि उत्तरकाशी में बादल फटने के कारण आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए वे अपनी एक माह की तनख्वाह दान करेंगे।

Uttarkashi Cloudburst Ongoing Relief Efforts (Photo: ANI)

उत्तरकाशी में बादल फटने से राहत-बचाव कार्य जारी (फोटो: ANI)

इस घोषणा के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरकाशी जिले के धाराली और हर्षिल क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वैच्छिक संगठनों और आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करें।

End of Feed