Uttarakhand Weather: रुद्रप्रयाग में जलप्रलय जैसे हालात, पैदल पुल के ऊपर से बह रही उफनती अलकनंदा-मंदाकिनी; केदारनाथ हाईवे बंद

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश से हालात बहुत खराब हैं। यहां अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। केदारनाथ हाईवे भी लैंडस्लाइड के कारण जगह-जगह से बंद है और फिलहाल यात्रा रोक दी गई है।

Uttarakhand Weather: देवभूमि उत्तराखंड पर इन दिनों मानसूनी बादल कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। बादलों की मेहरबानी भारी परेशानी का कारण बन रही है। यहां के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते जलप्रलय जैसे हालात हैं। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां लगातार खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। रुद्रप्रयाग में पैदल पुल डूब चुका है और लोगों के घरों में पानी भर गया है। यहां हालात बेहद चिंताजनक हैं।

Rudraprayag flood

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश से तबाही

ज्ञात हो कि इन दिनों उत्तराखंड में वार्षिक चारधाम यात्रा चल रही है। बड़ी संख्या में लोग केदारनाथ में भोले बाबा के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन भारी बारिश और भूस्खलन के चलते केदारनाथ हाईवे भी जगह-जगह से बंद पड़ा हुआ है। हाईवे बंद होने से जिले में दहशत का माहौल है। इस नेशनल हाईवे को घोलने के लिए NHAI की मशीनें लगातार जुटी हुई हैं। उधर अगस्त्यमुनि में भी आवासीय भवनों में जल-भराव जैसे हालात हैं।

End of Feed