Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में दिखेगा बारिश का कहर; आज और कल के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का बड़ा खतरा

उत्तराखंड में आज 28 और कल 29 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संभावित फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में आज 28 और कल 29 जुलाई को कई जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिला प्रशासनों को पूरी सतर्कता के साथ आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार 28 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जनपदों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली तथा अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर भी पड़ सकते हैं। वहीं राज्य के अन्य जनपदों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा और तीव्र वर्षा के दौर की संभावना बनी हुई है।

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में आज का मौसम (AI फोटो)

इन जिलों में बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान

इसी प्रकार कल 29 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं नैनीताल जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान है, इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में आकाशीय बिजली चमकने तथा बेहद तेज बारिश का दौर आने की भी संभावना व्यक्त की गई है। बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी।

End of Feed