उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार 4 जुलाई को इस पहाड़ी राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन (Landslide) की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को ही राज्य में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। भूस्खलन की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने पर्यटकों से पहाड़ी इलाकों में यात्रा न करने की सलाह दी है।
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। शहरी इलाकों में सड़कों पर पानी जमा होने से ट्रैफिक जाम के हालात बने हुए हैं। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाड की वजह से राज्य के कई क्षेत्रों में सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश का दौर जारी रहेगा और कुछ इलाकों में और भूस्खलन की आशंका है।
हालांकि, बारिश और लैंडस्लाइड से अभी तक राज्य में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। राज्य के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से पहाड़ी इलाकों में लोगों का डेली रुटीन बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने विशेषतौर पर पहाड़ी इलाकों में लोगों को अलर्ट किया है।
उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का अलर्ट
देहरादून स्थित मौसम केंद्र ने कुमाऊं क्षेत्र के सभी 6 जिलों के पहाड़ी इलाकों के लिए आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। यही नहीं गढ़वाल क्षेत्र में राजधानी देहरादून के साथ ही टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के लिए भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए कहा कै कि इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है, बिजली गिरने और लैंडस्लाइड होने की भी आशंका है।
गंगा में बाढ़ का खतरा
गढ़वाल के उच्च हिमाली क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण गंगा के पानी में उफान आ सकता है। इससे हरिद्वार, ऋषिकेश सहित निचते इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वह गंगा के किनारे न जाएं। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से बचें।उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
