Valley of Flowers: इस दिन से खुलेगी फूलों की घाटी, खूबसूरत वादियों का पर्यटक करेंगे दीदार

उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की वैली 1 जून से पर्यटकों के लिए खुलने वाली है। यह 30 अक्टूबर तक खुली रहेगी। फूलों की वैली में कई तरह के खूबसूरत फूल और दुलर्भ हिमालयी वनस्पतियां पाई जाती है।

Valley of Flowers: उत्तराखंड के चमोली में स्थित फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए जल्द ही खुलने वाली है। उत्तराखंड सरकार ने इसकी तारीखों की घोषणा भी कर दी है। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी 1 जून 2024 से यात्रियों के लिए खुल रही है। जिसके बाद यह 30 अक्टूबर तक खुली रहने वाली है। यहां पर आपको 500 से अधिक प्रजाति के रंग-बिरंगे फूल देखने को मिलेंगे। साथ ही खूबसूरत वादियों का भी दीदार होगा। फूलों की घाटी मई से अक्टूबर महीने के बीच वनस्पति वंडरलैंड में बदल जाती है। इन महीनों के बीच ही घाटी में फूलों को सबसे अच्छी तरह से देखा जा सकता है। हालांकि जुलाई से सितंबर महीने के दौरान फूलों की अधिकतम बहुतायत होती है।

valley of flowers

फूलों की घाटी (फोटो साभार - ट्विटर)

जैव विविधता का खजाना

चमोली में स्थित फूलों की घाटी वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है। यह नंदा देवी बायोस्पेयर रिजर्व का भी भाग है। फूलों की घाटी एक जून से टूरिस्टों के लिए खुल रही है। इस कारण नंदा देवी राष्ट्रीय वन प्रभाग घाटी में पर्यटकों के स्वागत की तैयारियां कर रहा है। फूलों की घाटी प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और यहां पर दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियां भी पाई जाती हैं। यह जगह जैव विविधता का खजाना है। फूलों की घाटी पर्यटकों और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट जगह है।

End of Feed