Uttarakhand News: पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बदरीनाथ और केदारनाथ मार्ग बंद

उत्तराखंड में इन दिनों मानसूनी बादल जमकर बरस रहे हैं। लगातार बारिश के बीच पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। केदारनाथ यात्रा मार्ग और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन व मलबा गिरने से प्रभावित हुए हैं।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार 2 जुलाई को देहरादून सहित पांच जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग ने कहीं-कहीं भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान जताया है। लगातार बारिश के बीच पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने के कारण चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तथा रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है।

Uttarakhand News Rain

उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग पर एहतियात के तौर पर वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। उत्तराखंड में 30 जून को Monsoon ने दस्तक दी थी और बुधवार तक यह पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया। इसके बाद से देहरादून सहित कई क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही है।

End of Feed