Uttarakhand News: उधम सिंह नगर में रेलवे भूमि से अवैध मजार हटाई गई, धामी सरकार का एक और एक्शन

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर जिले रेलवे विस्तार में बाधा बन रहे एक अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। अवैध मजार के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन राज्य में लगातार जारी है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में सरकारी जमीन पर बने अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। किच्छा-पंतनगर हाईवे पर एम्स के पास रेलवे की भूमि पर बनी एक अवैध मजार को जिला प्रशासन और रेलवे की संयुक्त टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच ध्वस्त कर हटा दिया।

Uttarakhand illegal mazar

उधम सिंह नगर में रेलवे भूमि से अवैध मजार हटाई गई (फोटो- X)

दिया गया था कई बार नोटिस

प्रशासन के अनुसार, इस कार्रवाई से पहले मजार प्रबंधन को कई बार नोटिस जारी किए गए थे। Indian Railways के इज्जतनगर मंडल की ओर से 26 मई 2023 और 18 सितंबर 2025 को नोटिस देकर भूमि संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था, लेकिन संबंधित पक्ष कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका और न ही अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद रेलवे ने 25 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन से सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी Nitin Bhadouria के निर्देश पर तड़के अभियान चलाया गया और “बेनी मजार” नाम से जानी जाने वाली इस अवैध संरचना को हटाया गया। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि हटाने के दौरान नीचे किसी प्रकार के अवशेष नहीं मिले।

End of Feed