Uttarakhand News: भारी बारिश, लैंडस्लाइड में सड़क टूटी, फिर भी सात फेरे लेने त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे दुल्हा-दुल्हन

उत्तराखंड में इन दिनों भारी मानसूनी बारिश हो रही है। इसके चलते रुद्रप्रयाग के त्रियुगीनारायण मंदिर का मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क बंद होने पर यहां शादी करने आए दूल्हा-दुल्हन और बाराती पैदल मंदिर पहुंचे।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों Monsoon कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। मानसूनी बारिश का दौर लगातार जारी है और मूसलाधार बारिश के कारण तमाम सड़कें टूट रही हैं। कहीं पहाड़ टूटकर रास्ता बंद हो जाता है तो कहीं भूस्खलन के चलते पूरी सड़क ही नदी में समा जा रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों की मुसीबतें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के चलते यहां बहने वाली अलकनंदा नदी उफान पर है। अलकनंदा नदी के उफान के चलते यहां नमामि घाट डूब गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारों से दूर रहने की अपील की है। इस बीच त्रियुगीनारायण मंदिर के पास एक अनोखा ही नजारा देखने को मिला। चलिए जानते हैं -

कल यानी रविवार 6 जुलाई की रात से ही रुद्रप्रयाग जिले में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के चलते विश्व प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण मंदिर को जोड़ने वाला सड़क मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर जमा हो गया है, जिसके कारण गाड़ियां मंदिर तक नहीं जा पा रही हैं। ऐसे में त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी करने आए दूल्हा-दुल्हन अपने बारातियों और अन्य श्रद्धालुओं के साथ गाड़ी से उतरकर पैदल ही मंदिर की तरफ बढ़ गए। सड़क पर आए मलबे को पार करते हुए सभी लोग मंदिर पहुंचे।

End of Feed