उत्तराखंड में 36 घंटे से मूसलाधार बारिश का कहर; केदारनाथ और चारधाम यात्रा पर लगा ब्रेक, हजारों की जिंदगी दांव पर

Uttarakhand News Today (उत्तराखंड की खबर ): उत्तराखंड में बीते 36 घंटों से लगातार मूसलाधार बारिश ने जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं, जबकि कई मार्ग बंद हो चुके हैं। केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है और नदी किनारे के घर खाली कराए गए हैं। खराब मौसम के बीच पीसीएस अभ्यर्थियों का जज्बा भी चर्चा में है।

Rudraprayag Heavy Rain Alert: 36 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने उत्तराखंड में भारी तबाही मचाई है। मयाली रणधार मोटरमार्ग पर बना मोटरपुल बरसाती गधेरे में बह गया, जिससे आवागमन में बड़ी बाधा उत्पन्न हुई। लोगों को जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ा। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है, जिसके चलते नदी किनारे बसे सभी घरों को एहतियातन खाली करवा लिया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है। साथ ही, लगातार भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बंद हो गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में चिंता और अफरातफरी का माहौल बन गया है।

Continuous torrential rain in Uttarakhand

उत्तराखंड में तबाही का दृश्य

रुद्रप्रयाग जिले में बीते 36 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नदी किनारे स्थित सभी घरों को एहतियातन खाली करवा लिया गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन हालातों के मद्देनजर केदारनाथ यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है, जबकि चारधाम यात्रा पर भी अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक कर उनकी देखभाल की जा रही है।

End of Feed