Dharali Cloudburst: उत्तरकाशी में फटा बादल आया सैलाब, पानी के वेग से धराली तबाह; हर्षिल वैली में बड़ा अलर्ट

Dharali Ka Mausam Kaisa Rahega (धराली का मौसम) उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से हुई तबाही के बाद मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट घोषित किया है। हर्षिल वैली के आसपास 5 और 6 अगस्त को तेज हवाओं के साथ भारी से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों समेत अन्य लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधान रहने के लिए कहा है।

Uttarkashi Badal Fata: उत्तराखंड में मानसूनी तबाही का आलम देखा जा रहा है। मंगलवार को राज्य के उत्तरकाशी जिले में धराली में बादल फट गया, जिसकी वजह से खीर गंगा नदी में बाढ़ आने से चार व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि हुई। इस हादसे में कई मकान और होटल मलबे में तब्दील हो गए। बादल फटने से अचानक अत्यधिक वर्षा के वेग ने हर्षिल वैली स्थित कई गेस्ट हाउस और होटलों को उजाड़ दिया, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने के लिए कहा है। आज और कल फिर से मूसलाधार बारिश की स्थितियां बन सकती हैं, जिसकी वजह से लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा बन सकता है। लिहाजा, स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों को यात्रा करने से परहेज करने की सलाह दी गई है।

Dharali Ka Mausam Kaisa Rahega Kal.

धराली-हर्षित वैली का मौसम

कैसा रहेगा धराली का मौसम

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी जिले के कुछ हिस्सों में 5 से 6 अगस्त को भारी बारिश और गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है। जिले के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं, जिसकी वजह से रास्तों और सड़कों पर जलभराव है। मंगलवार को आई आसमानी तबाही से पूरा गांव तबाह हो गया। ऊंचे-ऊंचे मकान पानी के वेग में बह गए, जिसमें लोगों के होने की आशंका है। हालांकि, प्रशासन ने पूरी तरह से स्थिति साफ नहीं की है। मौजूदा समय में धराली का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

End of Feed