उत्तराखंड के युवाओं को ग्लोबल जॉब दिलाने में जुटी धामी सरकार, अब तक 106 युवाओं की विदेश में लगी नौकरी

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के जरिए युवाओं को विदेश में नौकरी के अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 106 युवाओं को जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में रोजगार मिल चुका है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने के लिए राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश के 106 युवाओं को विदेश में नौकरी मिल चुकी है। इनमें 75 युवा जापान, एक जर्मनी और 30 सऊदी अरब में काम कर रहे हैं। युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से राज्य में जर्मन और जापानी भाषाओं के प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

CM Pushkar Singh Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो- PTI)

जर्मन और जापानी भाषा के कुल 158 प्रशिक्षण केंद्र संचालित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर मई 2023 में शुरू की गई इस योजना के क्रियान्वयन के लिए कौशल एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत विदेश रोजगार प्रकोष्ठ बनाया गया है। इसका लक्ष्य युवाओं को वैश्विक बाजार की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षित कर विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल जर्मन और जापानी भाषा के कुल 158 प्रशिक्षण केंद्र संचालित हो रहे हैं। उत्तरकाशी और टिहरी में भी जल्द ही विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने की तैयारी है।

End of Feed