मुंबई से देहरादून दौड़ेगी वंदे भारत? चारधाम से रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने का प्लान; CM धामी ने रेल मंत्री के सामने रखा रोडमैप

मुख्यमंत्री ने मुंबई-देहरादून के बीच वंदे भारत अथवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सेवा प्रारम्भ करने और मुम्बई-हरिद्वार एवं मुम्बई-रामनगर रेल सेवाओं की आवृत्ति बढ़ाने का अनुरोध किया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

देहरादून : उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के मजबूती, रेल कनेक्टिविटी के विस्तार और राज्य की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा की। सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक दृष्टि से देश के प्रमुख राज्यों में से एक है। चारधाम यात्रा, हरिद्वार एवं ऋषिकेश के धार्मिक स्थलों, योग एवं आध्यात्मिक पर्यटन तथा आगामी कुम्भ-2027 के आयोजन के दृष्टिगत प्रतिवर्ष देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु एवं पर्यटक राज्य में पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती यात्री संख्या एवं पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए राज्य में मॉर्डन रेल नेटवर्क का विस्तार समय की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री को अवगत कराया कि महाराष्ट्र, विशेषकर मुंबई में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के लोग नौकरी-पेशा के लिए निरंतर आवागमन करते हैं। इसके साथ ही चारधाम, बाबा नीम करौली धाम (श्री कैंची धाम), जागेश्वर धाम सहित राज्य के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों में वर्षभर देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। वर्तमान में मुंबई से हरिद्वार और रामनगर के लिए संचालित रेल सेवाओं की संख्या एवं यात्रियों की आवश्यकता के अनुरूप नहीं है, जिससे यात्रा मुंबई-देहरादून के मध्य वंदे भारत अथवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सेवा प्रारम्भ करने और मुंबई-हरिद्वार एवं मुम्बई-रामनगर रेल सेवाओं की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का अनुरोध किया। इससे यात्रियों, प्रवासी उत्तराखण्डवासियों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

End of Feed