हनीमून के दौरान पीरियड्स आने पर पति को आया गुस्सा, पत्नी से की बर्बरता, होटल वालों ने बचाया, यूपी में केस दर्ज

Husband beats Gorakhpur woman on periods: गोरखपुर में हनीमून के दौरान माहवारी (पीरियड्स) आने पर पति ने पत्नी को पीटा। दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में पति, सास और ननद पर केस दर्ज।

Gorakhpur Dowry Harassment Case: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने आरोप लगाया है कि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हनीमून के दौरान माहवारी आने पर उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, सास और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

हनीमून के दौरान पीरियड्स आने पर पति को आया गुस्सा, पत्नी से की बर्बरता, होटल वालों ने बचाया, यूपी में केस दर्ज

हनीमून के दौरान पीरियड्स आने पर पति को आया गुस्सा, पत्नी से की बर्बरता, होटल वालों ने बचाया, यूपी में केस दर्ज (प्रतिकात्मक फोटो- istock)

होटल के कर्मचारियों ने बचाया

रामगढ़ताल क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति और दिल्ली निवासी निखिल मिश्रा ने माहवारी आने की बात पर नाराज होकर उसे थप्पड़ मारे, लात और घूंसे से पीटा तथा गला दबाने की कोशिश की। महिला ने बताया कि उसकी चीख सुनकर होटल के कर्मचारियों ने हस्तक्षेप किया और कथित मारपीट को रुकवाया।

End of Feed