मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, छत गिरने से 70 साल के बुजुर्ग की मौत, देखें Video

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पड़ोस की छत गिरने से एक 70 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। अभी तक इस मामले को लेकर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है-

घर या छत की दीवारें सुरक्षा के लिए बनाई जाती है। लेकिन, यूपी के मुजफ्फरनगर में एक दीवार ही किसी की जान की दुश्मन बन गई। जी हां, मुजफ्फरनगर में पड़ोस की एक छत गिरने से एक 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। व्यक्ति अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी अचानक से सामने वाले घर के छत पर बनी दीवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार वाले तुरंत अस्पताल लेकर गए। भर्ती कराया। लेकिन, उपचार के दौरान मौत हो गई।

old man

मुजफ्फरनगर में छत गिरने से बुजुर्ग की मौत

छत गिरने से 70 साल के बुजुर्ग घायाल

End of Feed