LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 9 मई 2024 Highlights: एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रद्द कीं 85 उड़ान, गुरुग्राम में सेक्स रैकेट का खुलासा

Pooja KumariUpdated May 9, 2024, 20:42 IST
Follow on Google News
शहरों के मुख्य समाचार, 9 मई 2024 Highlights: एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रद्द कीं 85 उड़ान, गुरुग्राम में सेक्स रैकेट का खुलासा

शहरों के मुख्य समाचार, 9 मई 2024 Highlights: एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रद्द कीं 85 उड़ान, गुरुग्राम में सेक्स रैकेट का खुलासा

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 9 मई 2024 Highlights: गुरुग्राम के एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है, आज से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

MAY 09, 2024 20:41 IST

आगरा में कपड़ा शोरूम में लगी भीषण आग

आगरा में गुरुवार को एक कपड़े शोरूम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। यह घटना थाना हरिपर्वत संजय प्लेस क्षेत्र की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग की पहली मंजिल पर शोरूम है, जिसमें आग लगी है।
MAY 09, 2024 20:13 IST

उत्तर प्रदेश में व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

लखनऊ में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिस वजह से पति नाराज था और पत्नी ने अपने दोस्तों की मदद से उसकी हत्या कर दी।
MAY 09, 2024 19:39 IST

दिल्लीः कोर्ट ने पेड़ कटाई को लेकर सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक को तलब किया

उच्चतम न्यायालय ने उसके आदेशों का उल्लंघन कर दिल्ली के रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के लिए सरकारी अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका पर गुरुवार को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के महानिदेशक और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष को तलब किया।
MAY 09, 2024 18:44 IST

छत्तीसगढ़ में 36 लाख के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दो महिलाओं समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है जिनके सिर पर कुल 36 लाख रुपए का इनाम था।
MAY 09, 2024 18:29 IST

गोंडा में घर में आग लगने से बालिका की मौत

गोंडा जिले में छप्पर के घर में आग लग जाने से नौ साल की बालिका की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घर का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को चार लाख आठ हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है।
MAY 09, 2024 16:18 IST

भारत में जल्दी खुलेगा ईको फ्रेंडली हाईवे, पढ़ें पूरी खबर

भारत में जल्दी खुलेगा ईको फ्रेंडली हाईवे, पढ़ें पूरी खबर
MAY 09, 2024 16:17 IST

आंध्र प्रदेश में अंतरराज्यीय जांच चौकी पर 8.36 करोड़ रुपये की नकदी जब्त

आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय जांच चौकी पर बृहस्पतिवार को एक ट्रक से 8.36 करोड़ रुपये जब्त किये। पुलिस ने बताया कि वाहनों की जांच के दौरान गारिकापाडु गांव में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना अंतरराज्यीय जांच चौकी पर पीवीसी पाइप ले जा रहे एक ट्रक से ये नकदी बरामद की गई।
MAY 09, 2024 14:38 IST

Amroha: संदिग्ध हालत में मिला किसान दंपति का शव

अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में संदिग्ध हालत में एक किसान दंपति का शव खेत में पाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मुनेश खड़गवंशी (32) और उसकी पत्नी प्रवेश (30) के शव एक खेत में पाये गये। उन्होंने बताया कि मुनेश का शव खेत में बने मचान से फांसी पर लटका मिला जबकि उसकी पत्नी का शव अर्धनग्न अवस्था में कुछ दूरी पर पाया गया।
MAY 09, 2024 13:20 IST

जैसलमेर में पानी की मोटर से करंट लगने पर जवान की मौत

राजस्थान के जैसलमेर में सैन्य छावनी में बिजली का झटका लगने से एक जवान की मौत हो गई है। पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि पानी की मोटर से करंट लगने से ये हादसा हुआ है। करंट लगने के बाद जवान जगरूप सिंह को आर्मी जवाहर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
MAY 09, 2024 12:26 IST

बरेली में दो सगी बहनों ने की आत्महत्या, पड़ोसी पर पिता ने लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दो सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली। पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक और उसकी भाभी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी की भाभी को हिरासत में ले लिया है और आरोपी युवक की तलाश अभी जारी। पुलिस ने बताया कि बड़ बहन को फंदे से लटका पाया गया था और दूसरी बहन को फर्श पर पड़ा हुआ पाया गया था। इसके अलावा उन्हें जहर की शीशी भी मिली है।
MAY 09, 2024 11:26 IST

बरेली में सगी बहनों की संदिग्ध हालात में मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में संदिग्ध हालत में दो सगी बहने मृत पाई गई। लड़कियों के पिता ने पड़ोसी युवक और उसकी भाभी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की है।
MAY 09, 2024 11:22 IST

पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सीट केAAP के उम्मीदवार कुलदीप कुमार गुरुद्वारे पहुंचे

MAY 09, 2024 11:22 IST

केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट 10 मई को खुलेंगे, जोरों पर तैयारी

MAY 09, 2024 09:47 IST
MAY 09, 2024 09:48 IST

गुरुग्राम में सेक्स रैकेट का खुलासा

गुरुग्राम के एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जहां से दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें 4 विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
MAY 09, 2024 07:21 IST

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी अपडेट

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें पूरी अपडेट
MAY 09, 2024 06:34 IST

नोएडा में व्यापारी के बेटे की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक रेस्टोरेंट संचालक के 15 वर्षीय नाबालिग बेटे के अपहरण और हत्या के मामले में आठ दिन बाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बोडाकी गांव के निकट बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अपहरण की घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।
MAY 09, 2024 06:33 IST

सुल्तानपुर में नदी में नहाते समय दो युवक डूबे, एक को बचाया गया

सुल्तानपुर में दाह संस्कार में शामिल होने आये दो युवक नदी में डूब गए, जिसमें से एक को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। पुलिस के मुताबिक, मछुआरों की मदद से दूसरे युवक की तलाश की जा रही है हालांकि अभी तक उसकी कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने बताया कि करौंदीकला थानाक्षेत्र के अंतर्गत इब्राहिमपुर पुल के पास स्थित श्मशान घाट पर श्यामू राव (21) और राहुल कुमार (20) प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा गांव में रहने वाले सोमनाथ की अंत्येष्टि में शामिल होने आए थे।
MAY 09, 2024 05:44 IST

गुजरात में एक यूनिवर्सिटी के बांस नर्सरी विभाग में लगी भीषण आग

MAY 09, 2024 05:43 IST

आज से चार धाम यात्रा शुरू

आज से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे। वहीं बदरीनाथ के कपाट 12 मई को खुल जाएंगे। चार धाम यात्रा के लिए 22 लाख से अधिक श्रद्धालु बुधवार तक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।