यूपी 'GCC पावरहाउस', निवेश के लिए बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर; CM योगी ने 'बेंगलुरु इन्वेस्टर रोडशो' से निवेशकों को किया आमंत्रित

बेंगलुरु में उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग 2026 के तहत इंडस्ट्री लीडर्स के लिए आयोजित रोड शो में कहा कि आप विकसित भारत की परिकल्पना को उत्तर प्रदेश की धरती से धार दे सकते हैं। हमारे पास दुनिया का बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो निवेश के लिए मुफीद है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026 के तहत बुधवार को बेंगलुरु में एक विशेष इन्वेस्टर रोडशो आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया। खासकर, यूपी को निवेश के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस रोडशो के जरिए उद्योगपतियों और निवेशकों के समक्ष उत्तर प्रदेश की निवेश संभावनाओं को प्रस्तुत किया और राज्य में नए निवेश को आमंत्रित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को "ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) पावरहाउस" के रूप में स्थापित करने की रणनीति और राज्य में उपलब्ध अवसरों को निवेशकों के सामने रखा

Bengaluru investor roadshow

'बेंगलुरु इन्वेस्टर रोडशो के दौरान CM योगी (फोटो-@myogiadityanath)

रोडशो में बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर), सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं आईटी-सक्षम सेवाएं, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) तथा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) जैसे विषयों पर तीन विशेष सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में देश के प्रमुख उद्योगपति और कारोबारी नेता अपने विचार साझा किए।

End of Feed