गुजरात के राजकोट में खाने-नाश्ते और पानी के ₹27 लाख के बिल पर बवाल, मनपा ने बैठाई जांच, डिमोलिशन खर्च भी रडार पर

डिमोलिशन अभियान में कार्रवाई के बाद कर्मचारियों के भोजन के लिए ₹27 लाख का बिल और पानी की आपूर्ति के दो अलग-अलग बिल, जिनकी कुल राशि करीब ₹18 से ₹19 लाख बताई गई।

राजकोट महानगरपालिका ने फरवरी में हुए मेगा डिमोलिशन अभियान के दौरान हुए खर्च की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। यह फैसला उस समय लिया गया जब करीब ₹27 लाख के भोजन और नाश्ते के बिल तथा लाखों रुपये के पानी और अन्य खर्चों को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

Demolition Drive

प्रतीकात्मक फोटो (AI Image)

जानकारी के अनुसार, 21 से 26 फरवरी के बीच चले डिमोलिशन अभियान में करीब 1,500 मकानों को हटाया गया था। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी, जेसीबी ऑपरेटर, मजदूर, वीडियोग्राफी टीम समेत लगभग 5,000 लोग तैनात थे।

End of Feed