UP Weather Today : यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, होगी ओलावृष्टि गिरेगी बिजली , जानें 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Today, 15 April 2024, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही के बीच आज कई जिलों में बारिश अलर्ट है। साथ ही मौसम विभाग ने यूपी समेत देश के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश का अंदेशा जताया है। आइये जानते हैं सबसे ज्यादा कहां प्रभाव रहेगा?

UP Weather Today : यूपी में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद नजर आ रही है। उधर, शहरी क्षेत्रों में लोग गर्मी से निजात पाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है अगर, चैत्र के माह में आंधी-बारिश दस्तक देती है तो उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। चूंकि, इस दौरान रबी में गेहूं की फसल की कटाई-मड़ाई का सीजन चल रहा है। वहीं, मौसम के उलटफेर से सीजनल बीमारियों में जुकाम, बुखार, जी मितलाना और उल्टी दस्त जैसी समस्या से लोग परेशान हैं। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या रोजाना इजाफा हो रहा है। लिहाजा, डॉक्टरों ने सभी को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

End of Feed