यूपी में बड़ा एक्शन: ITI परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, प्रिंसिपल समेत 11 गिरफ्तार; पांच लाख से ज्यादा कैश बरामद

उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने नैनी स्थित सरकारी आईटीआई में चल रही ऑनलाइन परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पैसों के बदले फर्जी उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठाने के आरोप में संस्थान के प्रधानाचार्य समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी और व्यावसायिक परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए जारी सख्ती के बीच प्रयागराज से एक बड़ा मामला सामने आया है। यूपी एसटीएफ (विशेष कार्य बल) की प्रयागराज इकाई ने नैनी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा में फर्जीवाड़ा पकड़ा है। एसटीएफ ने कंप्यूटर आधारित (CBT) परीक्षा में परीक्षार्थियों से पैसे लेकर उनके स्थान पर 'सॉल्वर' बैठाकर सामूहिक नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए संस्थान के प्रधानाचार्य समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Prayagraj Paper Leak Exam

UP STF का बड़ा खुलासा (प्रतीकात्मक फोटो)

पकड़े गए आरोपियों में आईटीआई के प्रधानाचार्य अशोक कुमार के अलावा पांच सॉल्वर-शिवम कुमार, रणविजय सिंह, जय सिंह, जितेंद्र पटेल और दिलीप कुमार शामिल हैं। इनके साथ ही परीक्षा प्रभारी बनाए गए रवि प्रकाश और संस्थान के चार अनुदेशकों (फूल प्रकाश, धीरज कुमार, राजेश कुमार व राजकुमार मौर्य) को भी एसटीएफ ने अपनी हिरासत में लिया है।

End of Feed