'संपर्क में तो बहुत हैं, पर एडजस्ट कैसे करें', केशव मौर्य के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- वादाखिलाफी नहीं चाहते

UP Rajya Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। 16 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले बीजेपी और सपा के बीच जबर्दस्त जुबानी जंग जारी है। केशव प्रसाद मौर्य के सपा के 25 विधायकों के बीजेपी के संपर्क में होने का अखिलेश यादव ने करारा जवाब दिया है।

UP Rajya Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही राज्य का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। चुनाव आयोग द्वारा 16 अक्टूबर को मतदान की तिथि तय करने के बाद सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी सपा आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ही दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।

akhilesh yadav keshav prasad maurya

अखिलेश यादव का केशव मौर्य पर पलटवार

इस सियासी घमासान में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने सपा पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पार्टी के लगभग 25 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। सपा द्वारा राज्यसभा चुनाव में 'सरप्राइज' देने के दावों पर पलटवार करते हुए मौर्य ने कहा कि विपक्षी दल किसी मुगालते में न रहे, बीजेपी उन्हें ऐसा सरप्राइज देगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। साथ ही उन्होंने विरोधी दलों के गठबंधन को 'भानुमति का कुनबा' करार देते हुए कहा कि हार के बाद विपक्ष हमेशा ईवीएम पर दोष मढ़ता है।

End of Feed