UP Power Cut: आसमान से बरस रही आग, ऊपर से बिजली कटौती; भड़की यूपी की जनता, कई जिलों में सड़कों पर उग्र प्रदर्शन

UP Heatwave and Power Crisis: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड पर लोगों ने चक्का जाम कर दिया, रायबरेली के लालगंज पावर हाउस पर ग्रामीणों ने धरना दिया और मेरठ में आधी रात को मेयर के आवास का घेराव किया। मौसम विभाग ने 27 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है।

UP Power Crisis News: उत्तर प्रदेश में मई के महीने में ही रिकॉर्डतोड़ गर्मी ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिन के समय लू (Heatwave) के थपेड़े और रात की भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर ने पूरी तरह दम तोड़ दिया है। अघोषित बिजली कटौती (Power Crisis) और फॉल्ट के कारण कई-कई घंटों तक छाए रहने वाले अंधेरे से परेशान होकर प्रदेश की जनता अब सड़कों पर उतर आई है। मुजफ्फरनगर में हिंसक जाम, रायबरेली में पावर हाउस पर धरना और मेरठ में आधी रात को मेयर आवास के घेराव की घटनाओं ने शासन-प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं।

up weather heatwave and power cut

कई जिलों में सड़कों पर उतरे लोग

मुजफ्फरनगर: 'लाइट नहीं तो रास्ता भी नहीं', गुस्साई जनता ने सड़क पर लगाया जाम

मुजफ्फरनगर जिले में प्रचंड गर्मी के बीच बिजली की भयंकर किल्लत के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। थाना नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जानसठ रोड पर घंटों बिजली गुल रहने से नाराज सैकड़ों स्थानीय नागरिक सड़क पर उतर आए और बीच सड़क पर भारी जाम लगा दिया। जाम के कारण देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बेहाल हो गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का सीधा नारा था. "लाइट नहीं तो रास्ता भी नहीं।" जनता का आरोप है कि बिजली गायब होने के बाद जब वे शिकायत के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन करते हैं, तो कोई फोन तक नहीं उठाता और न ही फील्ड पर कोई समाधान किया जाता है।

End of Feed