UP News: यूपी के कई जिलों में पुलिस का एक्शन, धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए अवैध लाउडस्पीकर; योगी सरकार चला रही महाअभियान

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिस की कार्रवाई, मंदिरों-मस्जिदों समेत सार्वजनिक स्थानों से हटाए गए अवैध लाउडस्पीकर

UP News: उत्‍तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर अवैध लाउडस्पीकर के विरुद्ध चलाये गये राज्यव्यापी अभियान के तहत सोमवार को तेज आवाज वाले 3238 लाउडस्पीकर को सार्वजनिक और धार्मिक स्‍थलों से उतारा गया। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने सोमवार को एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार लाउडस्पीकर के विरुद्ध 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक एक माह का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी।

Illegal Loudspeaker

उत्तर प्रदेश में अवैध लाउडस्पीकर के खिलाफ योगी सरकार का महाअभियान

3238 लाउडस्पीकर को हटाया गया

जानकारी के अनुसार सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर कुल 61399 लाउडस्पीकर की जांच की गयी जिसमें 7288 लाउडस्पीकर यंत्रों की आवाज कम कराकर मानक के अनुरूप की गयी। इसके अलावा सार्वजनिक और धार्मिक स्‍थलों पर लगाए गए तेज आवाज वाले 3238 लाउडस्पीकर को हटाया गया।

End of Feed