यूपी में कब होंगे प्रधानी के चुनाव? तारीख पर तारीख बढ़ने से धड़कनें तेज; प्रधानों का बढ़ेगा कार्यकाल

UP Panchayat Election 2026 (यूपी प्रधानी के चुनाव कब होंगे 2026 में ) : उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में देरी के चलते 26 मई के बाद प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। मतदाता सूची अब 10 जून को प्रकाशित होने की खबर है। सरकार अभी पिछड़ा वर्ग आयोग (OBC Commission) का गठन नहीं कर पाई है और ओबीसी कमीशन के बिना पंचायतों में आरक्षण लागू कर पाना संभव नहीं है। लिहाजा, तय समय से पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होना नामुमकिन है।

UP Panchayt Chunav ki Tarikh Kya Hai (यूपी प्रधानी के चुनाव कब होंगे 2026 में ) : अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं? और उसमें भी गांव से ताल्लुक रखते हैं तो इन दिनों एक चर्चा आम और जोरों पर होगी...और वो है प्रधानी का चुनाव। गली-कूचे, मोहल्ले, पान की दुकान, चाय की दुकान या बाजार हाट, हर जगह हर किसी को इंतजार...कि आखिर कब होंगे प्रधानी के चुनाव? तो मेरे पास भी इस सवाल का सटीक जवाब नहीं है और न ही सरकार दे पा रही है। जुम्मा-जुम्मा 1 महीना ही बचे हैं, जब पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो जाएगा। एक सवाल जेहन में उठता है कि उसके बाद क्या होगा? क्या पंचायतों और प्रधानों का कार्यकाल बढ़ेगा या नहीं? इसको लेकर मौजूदा प्रधानों को तो चिंता है ही। उससे कहीं ज्यादा एंग्जायटी में वो उम्मीदवार हैं, जो इस बार चुनावी अखाड़े में अपनी किस्मत आजमना चाहते हैं.। पंचायत से जुड़ी कोई भी खबर हो। भावी प्रधानों के पेट में गुड़गुड़ाहट पैदा कर रही है। तो चलिए इधर-उधर कि न बात कर, आज यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट प्रकाशन और चुनाव की लेट लतीफी के कारण पर एक नजर फेर लेते हैं।

UP Panchayat Chunav 2026 Date

यूपी पंचायत चुनाव 2026 का लेटेस्ट अपडेट (फोटो-Gemini)

ताजा जानकारी ये है कि जो यूपी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची 22 अप्रैल 2026 को प्रकाशित होनी थी अब वो 10 जून 2026 को प्रकाशित की जाएगी...इसके अलावा फाइनल वोटर लिस्ट के कंप्यूटराइजेशन, मतदान स्थलों की मैपिंग, वार्डों का विवरण भी तय नहीं हो पाया है।

End of Feed