Varanasi News: बीएचयू में पद्मश्री डॉ. टी के लाहिड़ी के साथ मारपीट, सहकर्मी डॉक्टर पर लगा हमला करने का आरोप; जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित

वाराणसी के बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती पद्मश्री डॉ. टी.के. लाहिड़ी के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद मामले की जाँच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया गया है।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सर सुंदरलाल अस्पताल के कार्डियोलॉजी/कार्डियोथेरेसिक विभाग में भर्ती बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर एवं पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. टी. के. लाहिड़ी के साथ कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी की गई है। आरोप है कि विभाग के ही एक फैकल्टी सदस्य डॉ. अरविंद पांडे ने बेडसाइड के पास जाकर डॉ. लाहिड़ी के साथ हाथपाई की और गाली-गलौज की। इस हमले में डॉ. लाहिड़ी की आँख में चोट आई है। घटना के बाद परिजनों ने ईमेल के जरिए अस्पताल प्रशासन और पुलिस को शिकायत भेजी है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

Dr TK Lahiri BHU Assault

डॉ. TK लाहिड़ी के साथ मारपीट

26 जनवरी से बीएचयू में भर्ती हैं पद्मश्री डॉ. लाहिड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 84 वर्षीय डॉ. टी. के. लाहिड़ी खराब स्वास्थ्य के कारण 26 जनवरी 2026 से बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के कार्डियोथेरेसिक विभाग में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, रविवार सुबह लगभग 8:10 बजे डॉ. अरविंद पांडे अचानक उनके बेड के पास पहुंचे और बिना किसी उकसावे के उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने डॉ. लाहिड़ी को थप्पड़ और घूंसे मारे तथा जोर-जोर से गाली-गलौज की। वहां मौजूद एक नर्सिंग असिस्टेंट ने बीच-बचाव कर किसी तरह हमलावर को रोका।

End of Feed