क्या अखिलेश को लगेगा बड़ा झटका? केशव प्रसाद मौर्य का दावा- सपा के कई विधायक BJP में आने को तैयार

UP Politics: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को दावा किया कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक भाजपा में आने को तैयार हैं, लेकिन भाजपा उन्हें शामिल नहीं कर रही। उन्‍होंने सपा प्रमुख के ‘पीडीए’ नारे पर प्रहार करते हुए कहा कि पीडीए का मतलब ‘परिवार डेवलपमेंट एजेंसी’ है।

UP Politics: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को दावा किया कि समाजवादी पार्टी (SP) के कई विधायक भाजपा में आने को तैयार हैं, लेकिन भाजपा उन्हें शामिल नहीं कर रही। आगरा के दौरे पर आये मौर्य ने केंद्र सरकार द्वारा लाई गई विकसित भारत जी राम जी योजना की प्रशंसा करते हुए आगरा में ‘सर्किट हाउस’ में पत्रकारों से कहा कि इस नयी व्यवस्था से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा सहित अन्य विपक्षी राजनीतिक दलों को इस व्यवस्था से दिक्कत है।

keshav prasad maurya

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (फोटो साभार: @kpmaurya1)

अखिलेश यादव पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘‘जब से अखिलेश यादव बिहार में चुनाव हार कर लौटे हैं, तभी से वह बौखलाए और घबराए हुए हैं। वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं कि 2027 में सरकार बना लेंगे और समाज को बांटकर राज करेंगे।’’ मौर्य ने कहा कि सपा ने ‘‘झूठ फैलाकर’’ 2024 के लोकसभा चुनाव में कुछ सीट जरूर हासिल कर ली थीं लेकिन उस भ्रम को हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार की जनता ने नकार दिया।

End of Feed