मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ दौरे से पहले हाई अलर्ट: कांवड़ मार्ग पर हाईटेक निगरानी, कांवड़ियों पर होगी पुष्पवर्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को मेरठ दौरे से पहले पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सीएम योगी हिंडन से मेरठ तक हवाई सर्वेक्षण करेंगे और मोदीपुरम में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के चरम पर पहुंचते ही मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत हाईटेक कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां वे शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत करेंगे और उन पर पुष्पवर्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के इस प्रस्तावित VVIP दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री का यह दौरा करोड़ों शिवभक्तों की आस्था के प्रति सम्मान और राज्य सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक माना जा रहा है।

Yogi in meerut

सीएम योगी का आज मेरठ दौरा (फाइल फोटो)

हिंडन से मेरठ तक हवाई सर्वेक्षण और पुष्पवर्षा का कार्यक्रम

प्रशासन द्वारा तैयार किए गए तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हिंडन एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होकर हिंडन से लेकर मेरठ तक के पूरे कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और सुरक्षा, यातायात तथा अन्य इंतजामों का जायजा लेंगे। शोभित यूनिवर्सिटी परिसर में हेलिपैड तैयार किया गया है। NH-58 स्थित मोदीपुरम क्षेत्र के अंतर्गत दुल्हैड़ा पुलिस चौकी के समीप बने विशेष मंच से मुख्यमंत्री कांवड़ियों पर फूलों की बारिश कर उनका अभिनंदन करेंगे।

End of Feed