यूपी में 'नीले' और 'लाल' पर सियासी संग्राम, मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला, बोलीं- सपा बदल रही गिरगिट की तरह रंग

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले मायावती ने अखिलेश यादव और सपा पर बड़ा हमला बोला है। सपा छात्रसभा के नीले ड्रेस कोड पर निशाना साधते हुए मायावती ने सपा को 'फेक अम्बेडकरवादी' बताया और कहा कि 'पीडीए रथ' का लाल से ज्यादा भगवाकरण हो चुका है।

UP News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की दस्तक के साथ ही 'रंगों की राजनीति' पर घमासान छिड़ गया है। हाल ही में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने छात्र संगठन 'समाजवादी छात्रसभा' के लिए नीली टी-शर्ट और लाल टोपी का नया ड्रेस कोड तय करने और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नीले मफलर में नजर आने के बाद, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक लंबा पोस्ट कर सपा पर करारा हमला बोला है। मायावती ने सपा की इस नई 'रंग-नीति' को वोट बैंक का स्वार्थ, अवसरवादिता और 'फेक अम्बेडकरवाद' करार दिया है।

Mayawati Attack On Akhilesh Yadav

मायावती का अखिलेश पर बड़ा हमला

मायावती ने उठाए सपा की नीयत और नीति पर सवाल

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया पर सपा के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) और चुनावी रणनीति पर निशाना साधा। मायावती ने लिखा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अखिलेश यादव का प्रचारित 'पीडीए रथ' सपा के अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के 'भगवा' रंग का ज्यादा नजर आ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जनता में यही चर्चा है कि यह सब वोटों के स्वार्थ के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलना है या फिर मुसलमानों पर से सपा का भरोसा पूरी तरह उठ जाना है?

End of Feed