Etawah: भरथना में डबल मर्डर, दो दिन बाद मिलीं मां-बेटी की लाशें; चारपाई पर रखी दरांती बरामद

इटावा भरथना मर्डर न्यूज़: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र स्थित चंदेठी गांव में मां और विवाहिता बेटी की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। दो दिन से बंद पड़े घर के अंदर दोनों के खून से लथपथ शव मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Etawah Double Murder: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के भरथना थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदेठी गांव में एक ही घर के अंदर मां और उनकी विवाहिता बेटी की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार को दोनों के खून से लथपथ शव घर के अंदर से बरामद हुए। दो दिनों से बंद पड़े मकान के अंदर डबल मर्डर की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

etawah double murder

घटनास्थल पर मौजूद जांच टीम

दो दिन से बंद था दरवाजा

मृतका की पहचान पुष्पा देवी और उनकी विवाहिता बेटी मंजू देवी उर्फ निर्मला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घर के अन्य पुरुष सदस्य नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जिसके चलते मां और बेटी घर में अकेली रहती थीं। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और कोई चहल-पहल नहीं दिख रही थी। दो दिनो के बाद जब ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर के अंदर गए तो पुष्पा देवी का शव गैलरी में रखी चारपाई पर पड़ा था, जबकि उनकी बेटी मंजू का शव आंगन में रक्तरंजित अवस्था में मिला।

End of Feed