Lucknow Encounter: बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; सिर पर था 1 लाख का इनाम

Lucknow Encounter: लखनऊ के PGI क्षेत्र में हुए चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर संजय उर्फ संजीव को पुलिस ने इंदिरा कैनाल रोड पर मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। बदमाश पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Lucknow Encounter: उत्तर प्रदेश में अपराधियों और शूटरों के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत लखनऊ पुलिस को शनिवार तड़के एक बड़ी कामयाबी मिली है। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में हुए चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर और एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव को पुलिस ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। बदमाश के पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। संजय उर्फ संजीव पर लखनऊ पुलिस कमिश्नर द्वारा 1 लाख रुपयों का नकद इनाम घोषित किया गया था और पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थीं।

Lucknow encounter

बिल्डर हत्याकांड का का मुख्य आरोपी शूटर था संजय

कैसे हुई मुठभेड़

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार भोर में अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम को बदमाश के मूवमेंट की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने जनपद लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्धों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश संजय उर्फ संजीव को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उसने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश संजय को गोलियां लगीं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

खान मुबारक और दिलीप वर्मा गैंग से जुड़ा था कनेक्शन

मारा गया शूटर संजय उर्फ संजीव मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के थाना अहिरौली अंतर्गत ग्राम चक कोदार का निवासी था (पुत्र हरीराम)। वह अंचल का एक शातिर कांट्रैक्ट किलर था। जांच में सामने आया है कि वह अंबेडकरनगर के कुख्यात माफिया दिलीप वर्मा और अंडरवर्ल्ड से जुड़े रहे खान मुबारक गैंग के सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर काम करता था। गैंग के शह पर उसने अंबेडकरनगर, बस्ती और अयोध्या जनपदों में कई सनसनीखेज और जघन्य हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था, जिसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में उसका अच्छा-खासा खौफ था।

End of Feed