UP Weather Today: यूपी में आसमान से बरस रही आग, लू का भारी अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24 Apr 2026: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी। बांदा में पारा 45 डिग्री पहुंच गया है। जानें लखनऊ और नोएडा में कब होगी बारिश और कब मिलेगी गर्मी से राहत।

यूपी में आज का मौसम (24 Apr 2026): उत्तर प्रदेश इस समय कुदरत के दोहरे वार से जूझ रहा है। एक तरफ आसमान से बरसती आग है, तो दूसरी तरफ राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं ने पूरे प्रदेश को 'हीट चैंबर' में तब्दील कर दिया है। लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड तक पारा नए रिकॉर्ड बना रहा है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अभी मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।

UP Weather today

गर्मी से बेहाल हुआ यूपी

लखनऊ में सीजन की सबसे गर्म रात (UP Weather Today)

नवाबों के शहर लखनऊ में गुरुवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। चिंता की बात यह है कि न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के पार बना हुआ है, जिससे रात में भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा है।

End of Feed