उत्तर प्रदेश का मौसम (19 March 2026) UP Weather Today: यूपी में आंधी-तूफान के साथ बारिश की दस्तक, अगले 3 दिन अलर्ट जारी; ओले गिरने का भी खतरा

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19 March 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम में बुधवार शाम से मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

यूपी में आज का मौसम (19 March 2026): उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम से ही मौसम बदल गया है। कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल मिली। वहीं नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में बीती शाम अचानक तेज आंधी चली। जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। बुधवार देर रात यूपी के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाएं चलीं। बाद में छिटपुट बारिश भी दर्ज हुई। यूपी में गुरुवार से अगले 3 दिन तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे मौसम में ठंडक महसूस होगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

UP Weather

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पश्चिमी हिस्से में मौसम बिगड़ा रहेगा। इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, बुलंदशहर, बरेली, मुजफ्फरनगर, बदायूं, संभल और सहारनपुर समेत 20 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

End of Feed