UP Weather: यूपी में सर्दियों जैसी धुंध ने चौंकाया, तेज गर्मी से राहत दिलाने जल्द आ रही बारिश; पढ़ें IMD का अपडेट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 March 2026: उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी के बीच मंगलवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस दौरान कई जगहों पर अचानक धुंध छा गई और सर्द हवाएं भी चलीं। धुंध के कारण विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई। यूपी में 3 दिन बाद बारिश के आसार हैं।

यूपी में आज का मौसम (11 March 2026): उत्तर प्रदेश में मार्च में ही तेज गर्मी पड़ने लगी है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और धूप भी तीखी निकल रही है। हालांकि मंगलवार को पश्चिमी यूपी और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल गया। सुबह के समय आसमान में सर्दियों जैसी धुंध की चादर छा गई। जिसके कारण यूपी में कई जगहों पर विजिबिलिटी 200 तक दर्ज हुई। इस अप्रत्याशित मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया। उन्हें ऐसा मौसम देख सर्दी के मौसम जैसा महसूस हुआ। सुबह धुंध के साथ ठंडी हवाएं भी चलीं। बताया जा रहा है कि धुंध की इस चादर के पीछे थार रेगिस्तान, बलूचिस्तान और मध्य पाकिस्तान की धूल रही। इन इलाकों से तेज रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से धूल वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में जा पहुंची।

UP weather

उत्तर प्रदेश का मौसम

आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है, आज भी पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे चिलचिलाती गर्मी का एहसास होगा। हालांकि जल्द ही यूपी में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश की संभावना जताई है। यूपी में 14 मार्च तक मौसम शुष्क ही बने रहने के आसार हैं। इस दौरान कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। साफ मौसम के कारण सूरज की तपिश का ज्यादा एहसास होगा। जिससे तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। ऐसे में तापमान में बढ़ोत्तरी भी दर्ज की जा सकती है।

End of Feed