उत्तर प्रदेश का मौसम (1 Mar 2026) UP Weather Today: तेज हवाओं के बीच चढ़ने लगा पारा, जानिए आपके शहर में कब से शुरू होगी 'भीषण गर्मी'

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1 Mar 2026: आज से मार्च की शुरुआत हो गई है और इसके साथ उत्तर प्रदेश में तापमान में बड़ा उछाल आया है। बीते दिन शनिवार को वाराणसी और झांसी सबसे गर्म रहे। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा 36 डिग्री तक पहुंचने और लू चलने की चेतावनी दी है। आइए जानते हैं यूपी के मौसम का हाल।

यूपी में आज का मौसम (1 Mar 2026): उत्तर प्रदेश में होली के पहले ही मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आ गया है। मार्च की शुरुआत होते ही सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं और रजाई-कंबल अब अलमारियों में सिमटने लगे हैं। सुबह और रात की हल्की गुलाबी ठंड अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है, लेकिन दोपहर की तीखी धूप अब बदन जलाने लगी है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि इस बार उत्तर प्रदेश के लोगों को सामान्य से अधिक गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

UP Weather.

यूपी में इसबार ज्यादा चलेगी लू

वाराणसी और झांसी में 'तपिश' की शुरुआत

यूपी में गर्मी ने अपना सबसे ज्यादा असर पूर्वांचल और बुंदेलखंड में दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को वाराणसी 34.3 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि झांसी में पारा 34.6 डिग्री तक पहुंच गया। प्रयागराज और बांदा में भी तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे यह साफ है कि प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से अब तेजी से गर्म हो रहे हैं। राजधानी लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

End of Feed