UP Weather Today: मई में ठंड का अहसास! यूपी में बारिश से गिरा तापमान; आज भी आंधी-तूफान वाले मौसम का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06 May 2026: यूपी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। जिससे अधिकांश जिलों में मौसम सुहावना हो गया है।

यूपी में आज का मौसम (06 May 2026 Uttar Pradesh Weather Today): उत्तर प्रदेश में जारी बारिश के मौसम के चलते मौसम सुहावना हो गया है। कई जिलों में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। जिससे गर्मी और लू की फिलहाल छुट्टी हो गई है। खासतौर पर तराई इलाकों में हवाएं ठंडी हो गई हैं। मंगलवार को यूपी में सबसे कम तापमान बाराबंकी में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मई माह का सबसे कम अधिकतम तापमान रहा। जिसके बाद दूसरे नंबर पर कानपुर 29.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ रहा। आगरा और लखनऊ में भी मापन के इतिहास में मई का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा।

UP Weather Today - ai

यूपी में आज मौस का हाल

यूपी में 6 मई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के साथ झमाझम बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई जगहों पर 60 से 60 किमी की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। जिसे देखते हुए नोएडा, सहारनपुर, मेरठ, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed