यूपी में आज का मौसम (05 May 2026): उत्तर प्रदेश में बारिश अब कहर बरपाने लगी है। पिछले 5 दिनों से प्रदेश में बिगड़ा हुआ मौसम चल रहा है। इस दौरान अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिला। सोमवार को गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर, बरेली, कुशीनगर, वाराणसी, लखनऊ, उन्नाव समेत 22 जिलों में बारिश दर्ज की गई। जिससे कई जगहों पर बारिशजनित घटनाएं भी हुईं। मौसम विभाग ने आज भी 42 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 12 जिलों ओले गिरने की भी संभावना है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में आज आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में 5 मई को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अयोध्या, सुल्तानपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर, सोनभद्र, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और रामपुर समेत कई जिले शामिल हैं। वहीं प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सोनभद्र, रामपुर, बरेली और मुरादाबाद में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।
यूपी में अगले 5 दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 5 दिनों तक बारिश का मौसम जारी रहने की संभावना है। जिसके चलते गर्मी से राहत बनी रहेगी और करीब एक हफ्ते तक लू चलने की भी कोई संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में भी काफी गिरावट हो सकती है। IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री की कमी आने की संभावना जताई है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।
लखनऊ में आज का मौसम
यूपी की राजधानी लखनऊ में भी आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से लखनऊ में आगामी एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर जारी रहने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चलती रहेंगी। जिसके चलते गर्मी और लू से राहत बनी रहेगी।
