UP : बीपी-शुगर से आंखों की जांच तक... वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की सेहत का पूरा ख्याल; योगी सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

उत्तर प्रदेश सरकार ने 75 जिलों के विभिन्न वृद्धाश्रमों में रह रहे बुजुर्गों का साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच कराएगी। डॉक्टरों टीम बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर, शुगर और आंखों की जांच करेगी।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने योजनाओं की झड़ी लगा रखी है। विभिन्न नौकरियों की नियुक्ति के प्रमाण पत्र बांटने के साथ अन्य आयु वर्ग के लोगों के लिए भी प्लान तैयार कर रही है। अब प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रह रहे बुजुर्गों के स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों को लेकर सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग ने प्रदेश के सभी 75 वृद्धाश्रमों में नियमित साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन शिविरों में डॉक्टरों की टीम बुजुर्गों की जांच करेगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

UP Government Strengthens Old-Age Homes

यूपी के बुजुर्गों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा

बीपी, शुगर और आंखों की जांच

जानकारी के मुताबिक, वृद्धाश्रमों में पहुंचने वाली चिकित्सकीय टीम बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर, शुगर और आंखों की जांच करेगी। इसके साथ ही सामान्य स्वास्थ्य की भी पड़ताल की जाएगी। किसी बुजुर्ग को इलाज या दवा की जरूरत होने पर आवश्यक दवाएं निःशुल्क देने की व्यवस्था की गई है। विभाग का जोर नियमित स्वास्थ्य निगरानी के जरिए जरूरत के समय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर है।

End of Feed