त्योहारों से पहले यूपी के उज्ज्वला लाभार्थियों की बल्ले-बल्ले! दो बार फ्री में भरवा सकेंगे LPG सिलेंडर

UP Free LPG Cylinder Scheme: त्योहारों से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो बार मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल की सुविधा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

UP Free LPG Cylinder Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो बार मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल की सुविधा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस फैसले से राज्य की पात्र उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को चालू वित्त वर्ष में दो बार गैस सिलेंडर भरवाने की सुविधा मिलेगी। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पिछले वित्तीय वर्षों के दौरान भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दीपावली के अवसर पर दो चरणों में मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल की सुविधा दी जाती रही है। इसी व्यवस्था को जारी रखते हुए वित्त वर्ष 2026-27 में भी लाभार्थियों को दो बार मुफ्त सिलेंडर भरवाने का लाभ दिया जाएगा।

UP Free LPG Cylinder Scheme

उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए खुशखबरी (फोटो- PTI)

अक्टूबर से दिसंबर और जनवरी से मार्च तक मिलेगा लाभ

सरकारी जानकारी के अनुसार, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल योजना को चालू वित्त वर्ष में दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण के तहत अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर भरवाने की सुविधा मिलेगी। वहीं, दूसरे चरण में जनवरी से मार्च 2027 तक इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा। इस योजना के क्रियान्वयन पर उत्तर प्रदेश सरकार का कुल अनुमानित खर्च 2,142.78 करोड़ रुपये होगा। सरकार का यह फैसला उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले पात्र परिवारों को रसोई गैस की उपलब्धता में आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण है।

End of Feed