'साइकिल' के साथ 'पंजे' की कब बनेगी बात? 180 सीटों की सूची सौंप चुकी है कांग्रेस, अब सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर इस दिन चर्चा

UP Elections: कांग्रेस के उत्तर प्रदेश पार्टी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि सीट बंटवारे को लेकर जल्द ही सहयोगी दलों के साथ बातचीत शुरू होगी। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जल्द शुरू होने वाली है।

UP Elections: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा, मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सहित तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया। इस बीच, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को बताया कि सीट बंटवारे को लेकर जल्द ही सहयोगी दलों के साथ बातचीत शुरू होगी।

Akhilesh Yadav Rahul Gandhi

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो: ANI)

लखनऊ में समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि कांग्रेस की ओर से करीब 180 सीटों की सूची पहले ही सौंपी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए 17 नवंबर को कई दौर की बैठकें प्रस्तावित हैं।

End of Feed