'हिंदुओं को इस्लाम से सीखनी चाहिए एकजुटता', राजा भैया बोले- राजनीतिक दल आते-जाते रहेंगे

UP Elections: कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने हिंदुओं को सलाह दी कि उन्हें इस्लाम से एकजुटता सीखनी चाहिए। अखिलेश यादव की अगले महीने प्रस्तावित अयोध्या यात्रा पर उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है।

UP Elections: जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और कुंडा से विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शनिवार को हिंदुओं को सलाह दी कि उन्हें इस्लाम से एकजुटता सीखनी चाहिए।

raghuraj pratap singh raja bhaiya

कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (फाइल फोटो साभार: ANI)

क्या कोई ऐसी विचारधारा है जो हिंदुओं को एकजुट करे? इस सवाल पर राजा भैया ने 'पीटीआई-वीडियो' से कहा, "हिंदुओं को किसी राजनीतिक दल के दायरे में बंधकर नहीं रहना चाहिए। मुस्लिम अलग-अलग राजनीतिक दलों में होने के बावजूद इस्लाम को प्राथमिकता देते हैं। जब बात हिंदुत्व की आए तो हिंदुओं को यह सोचना चाहिए कि वे पहले हिंदू हैं, राजनीतिक दल आते-जाते रहेंगे।"

End of Feed