UP Election 2027: सपा ने चुनाव आयोग से की बड़ी कार्रवाई की मांग, BLO ट्रांसफर और डुप्लीकेट वोटर को लेकर क्या लगाए आरोप?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची और BLO के तबादलों को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने ज्ञापन देकर मेरठ में BLO के तबादले, अमेठी की तिलोई सीट पर 2 हजार से अधिक डुप्लीकेट वोटर और मेरठ शिक्षक सीट पर 5 हजार से ज्यादा कथित फर्जी वोटरों के दावों की जांच की मांग की है।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से जुड़े मामलों को लेकर चुनाव आयोग का रुख किया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपकर कई मामलों में जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

akhilesh yadav (6)

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की फोटो।

सपा का आरोप है कि मेरठ में कुछ बीएलओ को इसलिए स्थानांतरित किया गया, क्योंकि उन्होंने ऐप और ओटीपी से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने में असमर्थता जताई थी। पार्टी ने इस तरह के तबादलों पर सवाल उठाते हुए आशंका जताई है कि चुनाव से ठीक पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा सकती है।

End of Feed