छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर और अली, अतीक अहमद के बेटों को पैरोल देते वक्त हाईकोर्ट ने रखी यह शर्त

Atiq Ahmed: प्रयागराज के कसारी-मसारी में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद को सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा है। झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में अबान की मौत हो गई थी। भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जेल में बंद उमर और अली अहमद की पैरोल अर्जी मंजूर कर ली है।

Atiq Ahmed: माफिया और पूर्व सांसद दिवंगत अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद का गुरुवार को झांसी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। इस दुर्घटना में कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की खबर सामने आते ही प्रयागराज में हलचल तेज हो गई। अबान के शव को उनके पैतृक गांव हटवा लाया गया है, जहां परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर है।

Aban Ahmed Funeral Ceremony

भाई के जनाजे में शामिल होंगे उमर और अली (फाइल फोटो)

अबान के जनाजे और अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होने के लिए जेल में बंद उनके बड़े भाइयों, मोहम्मद उमर और अली अहमद ने कानून का दरवाजा खटखटाया। अतीक अहमद की बहन परवीन कुरैशी की ओर से वकीलों के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट में पैरोल की याचिका दाखिल की गई थी।

End of Feed