UP Congress में सोशल इंजीनियरिंग की तैयारी? प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलें, ब्राह्मण महिला चेहरे से लेकर मुस्लिम नेताओं तक कई नाम चर्चा में

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस बड़े बदलाव की तैयारी में है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस अपना अध्यक्ष बदल सकती है।

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन और सामाजिक समीकरण, दोनों स्तरों पर नई रणनीति तैयार करने में जुटी है। पार्टी के भीतर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की जगह नए चेहरे को कमान सौंपने पर शीर्ष नेतृत्व में मंथन चलने की बात सामने आ रही है।

rahul gandhi ajay rai

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (फोटो- kashikirai1)

End of Feed