रील’ के चक्कर में ‘रियल’ जिंदगी न लगाए दांव पर, CM योगी का युवाओं को बड़ा मैसेज

सीएम योगी ने ‘योगी की पाती’ के जरिए युवाओं को सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट से बचने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि लाइक और व्यूज के लिए जान जोखिम में न डालें। सीएम ने अभिभावकों से बच्चों को सही मार्गदर्शन देने की अपील की।

सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ युवाओं में बढ़ती जा रही है। जिसके लिए कई बार लोग खतरनाक स्टंट और रील्स ट्रेंड के चक्कर में जान तक जोखिम में डाल रहा है, जो अब चिंता का विषय बन गया है। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘योगी की पाती’ के माध्यम से युवाओं को अहम संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स के पीछे भागते हुए युवा अपनी जिंदगी को खतरे में न डाले। उन्होंने परिजनों को भी अपनी जिम्मेदारी निभाने की सलाह दी है।

Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (File image)

सीएम ने अपने संदेश में युवाओं को संबोधित करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे बच्चों, आज कई युवा सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए घरों में और सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। तेज रफ्तार बाइक और कार पर करतब दिखाना, रेलवे ट्रैक या ट्रेन के दरवाजों पर लटककर वीडियो बनाना, ऊंची इमारतों, पहाड़ों, नदियों, पुलों और पानी की टंकियों पर चढ़कर जोखिम भरी सेल्फी लेना एक खतरनाक प्रवृत्ति बन गई है।” उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें करना न केवल उनके लिए जानलेवा हैं, बल्कि यह परिवार के सपनों को भी पल भर में तोड़ सकती हैं। आए दिन हो रही ऐसी घटनाएं इस बात की गवाह हैं।

End of Feed