उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने उनके निधन की पुष्टि की है। इस खबर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है।
सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन
सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी गृहिणी थीं। सीएम योगी के अलावा उनके तीन बेटे मानेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन और महेंद्र सिंह हैं, जबकि तीन बेटियां पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी भी हैं।
उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माँ का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने लिखा- बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
