चंदौली में बड़ा फर्जीवाड़ा! डॉक्टर की गैरमौजूदगी में अस्पताल मैनेजर ने कर दी सर्जरी, महिला की मौत

Chandauli News: चंदौली में डॉक्टर की गैरमौजूदगी में कथित तौर पर अस्पताल मैनेजर ने महिला की सर्जरी की, जिसके बाद 19 अगस्त की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर की गैरमौजूदगी में कथित तौर पर अस्पताल के मैनेजर ने खुद ही महिला की सर्जरी कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

arrest

चंदौली में मरीज की मौत का मामला, अस्पताल मैनेजर गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

18 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुई थी महिला

पुलिस के मुताबिक, यह मामला धानापुर थाना क्षेत्र के महरैया स्थित इंद्रा अस्पताल का है। जहां सुमन नाम की महिला को 18 अगस्त को भर्ती कराया गया था। अगले दिन 19 अगस्त को जब तय समय पर डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे, तो आरोपी अस्पताल मैनेजर इंद्रजीत प्रजापति ने खुद ही सर्जरी करने की ठान ली।

End of Feed